भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी इशिता बनी 'अग्निवीर', गणतंत्र दिवस की परेड में आई थी नजर
PC - Social Media
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:14 AM
Ravi Kishan Daughter : भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन के लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला पल है। उनकी बेटी इशिता देश सेवा के राह पर अग्रसर है। भारत सरकार की 'अग्निपथ योजना' के तहत जल्द ही इशिता शुक्ला डिफेंस ज्वाइन कर अग्निवीर बनने वाली हैं।
रवि किशन (Ravi Kishan) ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी-
फिल्म जगत के अन्य अभिनेता अभिनेत्रियों के बच्चों की तरह इशिता ने ग्लैमर वर्ल्ड को नहीं चुना बल्कि भारतीय सेना में शामिल होकर रियल हीरो बनने का रास्ता चुना। बेटी के इस फैसले पर इनके पिता रवि किशन बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बोतल अब है रवि किशन की बेटी इशिता इस वर्ष गणतंत्र दिवस के परेड में भी शामिल हुए थी, जिनके राजपथ पर कदम ताल की हर किसी में सराहना की थी। उस दौरान भाजपा नेता ने ट्वीट कर बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की थी। उसी दौरान इशिता के अग्निवीर स्कीम में रजिस्ट्रेशन की खबर भी पुख्ता हुई थी। रवि किशन ने ट्वीट में बताया था कि उनकी बेटी अग्नीपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने की इच्छा जाहिर की थी तब उन्होंने अपनी बेटी को इस रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए कहा था।
एनसीसी कैडेट के रूप में इशिता शुक्ला ने बनाई है पहचान -
भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला (Ravi Kishan Daughter Ishita Shukla) इस समय 21 साल की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से इन्होंने पढ़ाई की है और यहां की ये एनसीसी कैडेट भी रह चुकी हैं। 2022 में इशिता को एनसीसी के एडीसी ने अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस दिया था। इसके अलावा कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इन्हें बेस्ट कैडेट का भी अवार्ड दिया था।
एनसीसी ज्वाइन करने के बाद से ही इशिता का सेना के प्रति रुझान बढ़ा है। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के पोस्ट से इशिता के अग्नीपथ ही स्कीम में शामिल होने की खबर की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने भी बेटी इशिता के अग्निपथ पहल के तहत रक्षा बलों में शामिल होने की बात की थी। जिसके बाद से ही इशिता शुक्ला के अग्निवीर बनने की खबर सुर्खियों में छाई हुई है।