
वर्ष 2015 में ज़ब सोनाली जेटली की शादी एक वकील एवं बिजनेसमैन जयेश बक्शी से हुई तो राजनीति और बॉलीवुड समेत कई क्षेत्रों के बड़े सितारों ने इसमें शिरकत की। राजीव शुक्ला, फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, सिंगर मीका सिंह और जेटली के बेहद करीब मित्र रजत शर्मा के साथ साथ तत्कालिन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, लालू यादव, नीतीश कुमार समेत कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता दिखायी दिए थे।
भले ही रोहन जेटली ने अपने पिता के राजनितिक करियर का अनुसरण न किया हो लेकिन Delhi and District Cricket Association (DDCA) के पद का लगातार दूसरी बार चुनाव जीतते हुए उन्होंने अरुण जेटली के DDCA अध्यक्ष पद की विरासत को आगे बढ़ाया है। इससे पहले ज़ब अरुण जेटली जी ने DDCA संस्था में अध्यक्ष पद को संभाला था तब 400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया जिसके विरुद्ध उन्होंने एक लम्बी कानूनी लड़ाई भी लड़ी जिसमें कोई आरोप साबित नहीं हो सका।उनके बेटे रोहन के लगातार दूसरी बार DDCA के चुनाव जीतने पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने इस पुराने मुद्दे को फिर से उठाया था।
हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें राज्य के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक के पद पर नियुक्ति दी है और इसे उनका राजनितिक डेब्यू माना जा रहा है।