बॉक्सर विजेन्द्र सिंह के जरिए जाट समाज को साधेगी भाजपा, पहना भाजपा का पटका
Boxer Vijender Singh
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:55 AM
Boxer Vijender Singh : प्रसिद्ध बॉक्सर विजेन्द्र सिंह अब भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भर्ती हो चुके हैं। विजेन्द्र सिंह जल्दी ही चुनावी रिंग में भाजपा की तरफ से बॉक्सिंग करते हुए नजर आएंगे। दरअसल बॉक्सर से नेता बने विजेन्द्र सिंह के जरिए भाजपा जाट समाज को साधना चाहती है। विश्लेषकों की माने तो बॉक्सर विजेन्द्र सिंह के भाजपा में आने से भाजपा को दिल्ली से लेकर हरियाणा तक बड़ा फायदा होगा।
Boxer Vijender Singh
जाट समाज के हीरो हैं बॉक्सर विजेन्द्र सिंह
सब जानते हैं कि बॉक्सर विजेन्द्र सिंह दुनिया के प्रसिद्ध बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं। जाट समाज के युवा विजेन्द्र सिंह को अपना हीरो मानते हैं। बुधवार को विजेन्द्र सिंह ने बाकायदा भाजपा का पटका पहनकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी है। ऐसे में तमाम राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि बॉक्सर विजेन्द्र सिंह के नाम से भाजपा को चुनावी में दिल्ली से लेकर हरियाणा तक खूब फायदा मिलेगा। प्रसिद्घ मुक्केबाज विजेंदर सिंह हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं और जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में भाजपा के खिलाफ जाटों की नाराजगी की चर्चाएं चलती हैं, उससे निपटने में पार्टी को मदद मिलने की उम्मीद है। विजेंदर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जॉइन की थी और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
विजदर सिंह ने किसान आंदोलन और दिल्ली में धरना देने वालीं महिला पहलवानों का समर्थन किया था। उन्होंने महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा था कि यदि इन्हें न्याय नहीं मिला तो फिर कैसे लोग अपनी बच्चियों को स्टेडियम में भेजेंगे और खेल में आगे बढ़ाएंगे। ऐसे में विजेंदर सिंह का भाजपा में आना उस पूरे नैरेटिव को बदलने वाला है। विजेंदर सिंह ने कहा कि भाजपा में आना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में खिलाडिय़ों को जो मान-सम्मान मिला है, वह अहम है। मैं चाहूंगा कि इस पार्टी में रहकर में खिलाडिय़ों को सम्मान दिला सकूंगा। विश्लेषकों का पक्का मत है कि जाट समाज में भाजपा को बॉक्सर विजेन्द्र सिंह के नाम का लाभ मिलेगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।