Black Water- 200 रुपये लीटर मिलने वाला ब्लैक वाटर क्यों है इतना खास जो बन रहा है सबकी पहली पसंद
भारत
चेतना मंच
01 Nov 2022 04:22 PM
Black Water- हम सभी के लिए पानी बेहद आवश्यक है। पानी तो हमारे लिए आवश्यक है ही, इसी के साथ ये और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि जो पानी आप पी रहे हैं वो स्वच्छ हो। क्योंकि अगर पानी स्वच्छ नहीं होता है तो कहीं न कहीं वही बीमारी का कारण बन जाता है। इसीलिए डॉक्टर भी हमेशा स्वच्छ पानी पीने की हिदायत देते हैं।
पानी शरीर के ताप को नियंत्रित रखने से लेकर भोजन को पचाने में काफी मदद करता है। ऐसे में ये बेहद आवश्यक है कि पर्याप्त मात्रा में और समय पर पानी पीते रहें। ऐसे में सबके मन में ये सवाल अवश्य आ रहा होगा कि सामान्य पानी भी अगर स्वच्छ हो तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहता है, तो ब्लैक वॉटर की क्या ज़रूरत है? आखिर ये सेलेब्रिटीज़ की पहली पसंद क्यों बना हुआ है? चलिए जानते हैं आज इसकी खासियत के बारे में।
क्या है ब्लैक वॉटर?
ब्लैक वॉटर को एल्कलाइन आयोनाइज्ड वॉटर भी कहते हैं। ये भी एक तरह का पानी ही है। लेकिन इसमें खास यह है कि आपके वजन को नियंत्रित रखने में काफी मददगार है। आप सबको हम एक बात यहां क्लियर कर दें कि ये पानी सिर्फ आपकी मदद करता है वजन कम करने में न कि आपके वजन को खुद कम करता है। इस पानी का टेस्ट चूहों पर किया गया है और इसके बाद ये नतीजा सामने आया है कि ब्लैक वॉटर आपके वजन को कंट्रोल करने में काफी हेल्पफुल रहता है।
जितने भी सेलेब्रिटीज़ हैं वो सभी जिम करते हैं या एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे में उनके शरीर से पसीना बाहर आता है। इसके बाद जब वो ब्लैक वॉटर पीते हैं तो उन्हें काफी हद तक राहत का एहसास होता है। इसको पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।
नॉर्मल वॉटर और ब्लैक वॉटर में क्या अंतर है? (Difference Between Black Water and Normal Water)
अगर हम नॉर्मल वॉटर की बात करें तो इनमें मिनरल्स की कमी पाई जाती है जिसकी वजह से आप बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ब्लैक वॉटर में मैग्नीशियम एवं कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी आपकी मदद करते हैं। इसको पीने से मेटाबोलिज्म रेट बढ़ जाता है और आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है।
ब्लैक वॉटर के फायदे-(Benefits of Black Water)-
ये उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें किसी तरह की कोई बीमारी है। दरअसल शरीर में जो पेप्सिन नाम का एंजाइम पाया जाता है जिससे एसिडिटी का खतरा बढ़ जाता है। ये उस एंजाइम से होने वाली एसिडिटी को दूर करने में सहायक होता है। इसमें 70 प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में काफी सहायक होते हैं। ये बॉडी को एनर्जी भी प्रदान करते हैं और साथ ही बॉडी को डिटॉक्स भी करते हैं।
ब्लैक वॉटर की कीमत-
भारत में कई ब्रांड्स के ब्लैक वॉटर आज मौजूद हैं लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्रांड इवोक्स है। इसकी कीमत 200 रुपये प्रति लीटर है। इसकी एक बोतल में 32 मिलिग्राम कैल्सियम, 21 मिलिग्राम मैग्नीशियम और 8 मिलिग्राम सोडियम होता है।