BLAST IN WEST BENGAL: मेले में फटा गैस सिलेंडर, 4 की मौत 5 घायल
BLAST IN WEST BENGAL
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 12:10 AM
BLAST IN WEST BENGAL: बरूईपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक गांव के मेले में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने से वहां भगदड़ मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे है। गैस सिलेंडर फटने से आसपास खड़े चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
BLAST IN WEST BENGAL
पुलिस के मुताबिक, घटना जॉयनगर थाना क्षेत्र के बंतरा गांव में रविवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता द्वारा गुब्बारे को भरने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान साहिन मोल्ला (13), कुतुबुद्दीन मिस्त्री (35), अबीर गाजी (8) और गुब्बारा विक्रेता मुचिराम मंडल (35) के रूप में हुई है। सभी घायलों को बारुईपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।