महंगी कार के शौकीन लोगों के लिए आई BMW की नई कार, सब कुछ है खास
BMW 630i
भारत
चेतना मंच
19 Sep 2023 11:23 PM
BMW 630i Gran Turismo M Sport Signature: यदि आप महंगी लग्जरी कार के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। दुनिया भर में मशहूर कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने एक नई कार लांच की है। 75.90 लाख रूपये की इस कार में वह सभी फीचर्स दिए गए हैं जो किसी महंगी से महंगी कार में हो सकते हैं।
विस्तार
आपको बता दें कि बीएमडब्ल्यू (BMW) कार बनाने वाली दुनिया की प्रसिद्ध कंपनी है। जो व्यक्ति एक बार बीएमडब्ल्यू की कार चला लेता है वह इस कंपनी की कार का दीवाना हो जाता है। बीएमडब्ल्यू ने एक नई कार लांच करने का फैसला किया है। इस नई कार को 630i के नाम से लांच किया गया है। कार का पूरा नाम "630 आई ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट सिग्नेचर" (630iGran Turismo M Sport Signature) रखा गया है। इस कार को महंगी कारों के शौकीन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।
BMW 630i की बुकिंग शुरू
BMW की नई कार 630 आई की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यह पेट्रोल से चलने वाली कार है। इस कार में डीजल वर्जन नहीं दिया जा रहा है। बीएमडब्ल्यू के अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग कार की बुकिंग करा रहे हैं। कार की असेंबलिंग का काम बीएमडब्ल्यू की चेन्नई में स्थित फैक्ट्री में किया जा रहा है।
अनोखे फीचर्स हैं BMW 630i में
BMW 630i Gran Turismo M Sport Signature कार में सभी अत्याधुनिक फीचर दिए गए हैं। बीएमडब्ल्यू 630 आई में स्वूपिंग बॉडी स्टाइल, कूप जैसी रूफ, सिग्नेचर बीएमडब्ल्यू किडनी ग्रिल और लेजर एलईडी हैडलाइट्स लगाई गर्ई र्हं। इसके अलावा इसमें 12.3 इंच का फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट यूनिट, पीछे की सीट के यात्रियों के लिए दो 10.25 इंच के टचस्क्रीन मॉनिटर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले की सुविधा प्रदान की गई है। इस कार में 16-स्पीकर हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, बीएमडब्ल्यू का जेस्चर कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग भी दिए गए हैं, जो इस कार को बाकी सभी से अलग बनाती है। वहीं अगर हम इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो कार में आपको 6 एयरबैग, अटेंटिवनेस असिस्टेंस, ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक डीडिफरेंशियल लॉक कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग आदि कई तरह के खास फीचर्स देखने को मिलेंगे बीएमडब्ल्यू की इस कार में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस कार में ऑटोमैटिक 8 ग्येर वाला ग्येर बॉक्स लगाया गया है। कुल मिलाकर यह एक अद्भुत कार है।