
BREAKING NEWS : हापुड़। इसे हिम्मत कहें, गुस्ताखी अथवा हद दर्जे की मूर्खता, किन्तु यह सच है कि एक रंगबाज टाईप के युवक ने हापुड जिले के एसपी (पुलिस कप्तान) से ही रंगदारी की मांग कर डाली है। इतना ही नहीं रंगदारी ना देने पर गंभीर अंजाम भुगत लेने की धमकी भी दे डाली है।
मिली जानकारी के मुताबिक रोहित नाम के एक रंगबाज टाईप के युवक ने हापुड जिले के पुलिस कप्तान (एसपी) के आवास पर अभिषेक वर्मा बाकायदा फोन करके रंगदारी की मांग की है। रंगदारी में 10 लाख रुपये ना देने पर पूरे परिवार को गम्भीर भुगत लेने की धमकी भी दी गई है। इस गुस्ताखी के लिए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एसपी आवास पर तैनात एक दीवान ने मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस तत्परता से इस रंगबाज को तलाश कर रही है।
रंगदारी की मांग करने वाले युवक का नाम रोहित सक्सेना बताया जा रहा है। वह मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। बरेली, मुरादाबाद व रामपुर आदि जिलों से अलग अलग अपराधों के सिलसिले में वह जेल भी जा चुका है। इस पूरे घटना क्रम के विषय में हापुड के एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि रोहित सक्सेना एक सनकी किस्म का अपराधी है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।