छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार
Breaking News :
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:15 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:15 AM
Breaking News : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसी कार्रवाई के दौरान ईडी ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।
कुछ घंटे की गई पूछताछ फिर...
जानकारी के मुताबिक, चैतन्य बघेल को उनके भिलाई स्थित आवास से हिरासत में लिया गया। कुछ घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। ईडी का यह एक्शन छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें पहले से ही कई अधिकारी और कारोबारी एजेंसी के रडार पर हैं।
संदिग्ध लेन-देन आई सामने
ईडी सूत्रों के अनुसार, चैतन्य बघेल की भूमिका इस घोटाले से जुड़ी मनी ट्रेल और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में सामने आई है। एजेंसी का दावा है कि घोटाले के पैसों को कथित तौर पर अलग-अलग चैनलों से सफेद धन में बदला गया, जिसकी कड़ियां अब चैतन्य तक पहुंच रही हैं।
शनिवार को कोर्ट में होगी पेशी
गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब कांग्रेस पार्टी राज्य में लगातार ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और बदनाम करने के लिए कर रही है। अब चैतन्य बघेल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई के लिए शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।