Breaking News: नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल पर इन्कम टैक्स का छापा
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jul 2022 06:00 PM
Noida: नोएडा। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को मेट्रो अस्पताल समूह के नोएडा एवं गुरुग्राम के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा टीम ने एक अन्य निजी अस्पताल के नई दिल्ली, फरीदाबाद तथा हरिद्वार में छापेमारी की। खबर लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी थी।
आयकर विभाग की टीम ने आज सुबह सेक्टर-12 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीटयूट तथा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक साथ छापेमारी की। यहाँ पर आयकर विभाग की दिल्ली यूनिट ने एक साथ दोनों अस्पतालों में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन के पिछले 5 वर्षों के दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करने के दौरान करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता चला है। इसी के मददेनजर अस्पताल समूह के सभी ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान प्रबंधन के किसी भी व्यक्ति के हास्पिटल परिसर से बाहर जाने और बाहर से किसी के भीतर दाखिल होने पर रोक है। अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
इसके अलावा एक और निजी अस्पताल के फरीदाबाद, दिल्ली, जयपुर तथा हरिद्वार के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
\n\nइसके अलावा एक और निजी अस्पताल के फरीदाबाद, दिल्ली, जयपुर तथा हरिद्वार के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-27-at-12.06.32-PM.jpeg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-27-at-12.06.32-PM.jpeg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2022-07-27T18:00:48+05:30","dateModified":"2022-07-27T18:00:48+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दृष्टिकोण"}