विज्ञापन
Top Headlines Today : चेतना मंच के ब्लॉग पर सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
'मतगणना नहीं मनगणना'
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा "...यह 'मतगणना' (वोटों की गिनती) नहीं है; असल में यह 'मनगणना' हो रही है... जब वोटों की गिनती चल रही होती है, तो वे पहले ही अपना मन बना चुके होते हैं, एक धारणा बना लेते हैं, और एक नैरेटिव गढ़ लेते हैं... अगर अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण हो सकता है, तो फिर वोटों की गिनती का क्यों नहीं?... हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर तत्काल कार्रवाई करे और बंगाल में वोटों की गिनती का सीसीटीवी फुटेज पूरे देश के लिए लाइव उपलब्ध कराए..."
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार समारोह की तैयारियों पर बारिश ने डाला खलल
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले बिहार मंत्रिमंडल विस्तार समारोह की तैयारियों पर बारिश ने खलल डाल दिया है। तेज बारिश के कारण मैदान के कई हिस्सों में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा असर वीआईपी गैलरी और पार्किंग एरिया में देखने को मिला है। वीआईपी गेस्ट के बैठने के लिए लगाए गए सोफे और कुर्सियां पानी में भीग गई हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक पार्किंग स्थल में पानी भर गया है। हालांकि, जिला प्रशासन भी कोशिशों में जुटा है। पानी निकालने के लिए पंप और पाइप लगाए जा रहे हैं । नगर निगम की टीमें इलाके को साफ करने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार समारोह 7 मई को होने वाला है।
कांग्रेस का टीवीके को समर्थन
कांग्रेस ने अभिनेना से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने का ऐलान किया। पार्टी ने एक बयान जारी कर बताया कि इस संबंध विजय की तरफ से औपचारिक अनुरोध मिला था। कांग्रेस ने कहा, "हमारा समर्थन इस शर्त पर होगा कि टीवीके इस गठबंधन से उन सभी सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखेगा जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखतीं। टीवीके और तमिलनाडु कांग्रेस के बीच यह गठबंधन आने वाले वर्षों और दशकों में, थंथाई पेरियार के सामाजिक न्याय के आदर्शों और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संवैधानिक आदर्शों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, तमिलनाडु में पेरुंथलाइवर कामराज के गौरवशाली दिनों को वापस लाने का प्रयास करेगा।
हम डीएमके का हिस्सा थे लेकिन लोगों ने उन्हें नकार दिया : कांग्रेस सांसद
तमिलनाडु : विजय की टीवीके को समर्थन देने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने डीएमके को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "हम डीएमके गठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन लोगों ने सत्ताधारी सरकार को और उन लोगों को नकार दिया, जिन्होंने कहा था कि सरकार में सत्ता-साझेदारी संभव नहीं है।"
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा कि तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगते हुए कांग्रेस से संपर्क किया है।
विजय के नेतृत्व वाली टीवीके विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने 108 सीटें जीतीं; लेकिन बहुमत के आंकड़े से वह 10 सीटें पीछे रह गई। कांग्रेस, जिसने पांच सीटें हासिल की हैं और उसका समर्थन टीवीके के लिए बहुत जरूरी है।
अमरोह में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
अमरोहा, उत्तर प्रदेश | डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को गो-हत्या के आरोपी की हलचल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने जब संदिग्ध को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। इस दौरान इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लगी। घायल संदिग्ध की पहचान मुरादाबाद के रहने वाले हारून के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गो-हत्या और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।
विज्ञापन