विज्ञापन
Top Headlines Today : चेतना मंच लाइव ब्लॉग। सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। सभी प्रमुख खबरें एक जगह।

Latest News Update: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। उड़ान के दौरान टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह 11:15 बजे फ्लाइट (6E-2111) को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिर सभी 180 यात्रियों और उनके सामान को नीचे उतारा गया। करीब 1 घंटे तक चेकिंग चली। किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया। विमान दिल्ली के लिए 2:40 पर रवाना हो गया।
त्रेता युग के बाद अब मिली अयोध्या को हवाई सेवा - योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को त्रेता युग के हजारों साल बाद हवाई सेवा उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की लगातार उपेक्षा की गई।
गौतमबुद्ध नगर के लिए इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग ऑफ एवं नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के शुभारंभ पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "कोई सोचता था कि यूपी के अंदर एयर कनेक्टिविटी इतनी बेहतर हो पाएगी। प्रयागराज के अंदर मात्रा 11 महीने में एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ। जेवर देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे में गिना जा रहा है। पांच इंटरनेशल एयरपोर्ट के साथ। आप सोचो न कभी त्रेता युग में भगवान श्रीराम पुष्पक वीमान से अयोध्या आए होंगे लेकिन इसके बाद कभी अयोध्यावासियों को वायुसेवा प्राप्त नहीं हुई। हजारों वर्षों तक अयोध्य़ा उपेक्षित थी आजादी के बाद भी लगातार अपमानित थी। आज अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार है और महर्षि वाल्मिकी को समर्पित एयरपोर्ट आज अयोध्या में संचालित हो रहा है।"
कौन हैं टीएमसी के बागी?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों की लिस्ट सार्वजनिक हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार को काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय समेत 19 सांसदों ने 18 मई को ही लोकसभा स्पीकर के ऑफिस में अपने भेज दिए थे।
बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल नाम :
1. काकोली घोष दस्तीदार
2. शताब्दी रॉय
3. बापी हलधर
4. डॉ. शर्मिला सरकार
5. प्रसून बंद्योपाध्याय
6. जगदीश बर्मा बसुनिया
7. असित अबोर्ती
9. रचना बनर्जी
10. सायोनी घोष
11. खलीलुर रहमान
12. अबू ताहिर खान
13. यूसुफ पठान
14. मिताली बाग
15. माला रॉय
16. कालीपद सोरेन
17. दीपक अधिकारी
18. जून मालिया
19. पार्थ भौमिक
बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पुष्टि की कि 20 सांसदों के ने औपचारिक रूप से लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की है। इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है। उनके नाम की चर्चा भी जोरों पर थी लेकिन कल उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा था कि वह ममता बनर्जी के साथ बने रहेंगे।
विज्ञापन