breaking news : भोपाल से दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन में लगी आग
भारत
चेतना मंच
17 Jul 2023 02:18 PM
breaking news : भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सबको वक्त रहते बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि आग लगने की खबर सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
breaking news
जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई थी। कुरवाई स्टेशन के पास उसके C14 कोच से धुंआ निकलता देखा गया। कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई।
आग की खबर मिलते ही ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोकी और सभी गेट खोल दिए। जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 5.40 पर ये घटना हुई। इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग बैट्री में लगी थी। हालांकि वो ज्यादा नहीं फैली।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।