
BRITAIN NEWS[/caption]
पुलिस अधिकारी ने बताया, अर्जन सिंह विज (86) उत्तरी लंदन के साउथगेट में अपने बेटे के साथ रहते थे, जहां 2021 में हुई घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस ने उन्हें (अर्जन सिंह विज को) घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर पर किसी चीज से तेज प्रहार बताया गया।
‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ अखबार के मुताबिक, उनका बेटा निर्वस्त्र था और शैम्पेन की लगभग 100 बोतलों से घिरा हुआ था, जिसमें वीउवे क्लिकॉट और बोलिंगर की खून से सनी बोतलें भी शामिल थीं।
पुलिस की जांच के दौरान आरोपी ने हत्या की बात से इनकार किया था, लेकिन जांच के दूसरे ही दिन उसने आरोप स्वीकार करते हुए कहा, मैंने बोलिंगर शैम्पेन की बोतल से अपने पिता के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने कहा कि उसका इरादा अपने पिता को गंभीर नुकसान पहुंचाना नहीं था। ज्यूरी ने मामले में फैसले को लेकर विचार-विमर्श करने के लिए एक दिन से भी कम का समय लिया और आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।