BSEB Bihar Board 10th Result 2023 : जारी हुए बिहार बोर्ड के दसवीं के नतीजे
Bihar board tenth class results are out.
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:26 AM
बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के छात्रों का लम्बा इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि आप BSEB Bihar Board 10th Result 2023 के नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अब चेक कर सकते हैं। 21 मार्च को जारी हुए बिहार बोर्ड के 12वीँ के नतीजों के बाद अब बिहार बोर्ड के 10वीँ के छात्रों की दिल की धड़कन तेज़ हो गयीं थीं और उन्हें भी दसवीं के नतीज़ों का काफी समय से इंतज़ार था। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा हुए लगभग एक महीने का समय पूरा हो चुका है।
BSEB Bihar Board 10th Result 2023
ऊपर दी गयी वेबसाइट के जरिये आप अपने दसवीं के परिणाम को इस तरह से चेक कर सकते हैं।
अपने मोबाइल के ब्राउज़र पर जाएँ।
वहाँ बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के पते biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com को डालें।
अन्य पेज पर खुले रिजल्ट के लिंक को क्लिक करें।
अपना रोल नंबर एवं कोड इसमें भरें।
कुछ ही देर में आपका परिणाम (BSEB Bihar Board 10th Result 2023) मोबाइल स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
शिक्षा मंत्री पहुंचे शिक्षा विभाग
बिहार बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर जी ने यह जानकारी दी कि शिक्षा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी अब विभाग में पहुँचे और माननीय मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
छात्र न हो परेशान
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जारी होने जा रहे बिहार बोर्ड के दसवीं के परिणाम आसानी से मोबाइल फ़ोन पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा छात्रों को अपने परिणाम को लेकर ज्यादा तनाव में रहने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, इस वर्ष हर बार से बेहतर परिणाम आने की उम्मीद की जा रही है। प्रत्येक विषय में छात्रों को पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक की आवश्यकता होगी।