बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2025: कल है आवेदन की आखिरी तारीख। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2025 के तहत कुल 3,588 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2025 है। उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
कुल पद: 3,588
पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 3,406 पद
महिला उम्मीदवारों के लिए: 182 पद
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025: शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न ट्रेड्स के अनुसार योग्यता तय की गई है:
बढ़ई/ प्लम्बर/ पेंटर/ इलेक्ट्रीशियन/ पंप ऑपरेटर/ अपहोल्स्टर ट्रेड – 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI से 2 साल का सर्टिफिकेट कोर्स।
मोची/ दर्जी/ धोबी/ नाई/ सफाईकर्मी और खोजी/ सायसी – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ट्रेड टेस्ट उत्तीर्ण करना अनिवार्य।
रसोइया/ जलवाहक/ वेटर – 10वीं पास और NSQF लेवल-1 या राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फूड प्रोडक्शन/ कुकिंग कोर्स।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
UR / EWS / OBC उम्मीदवारों के लिए: ₹150
SC / ST / अन्य आरक्षित वर्ग: शुल्क में छूट
वेतनमान (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत सैलरी दी जाएगी।
न्यूनतम वेतन: ₹21,700
अधिकतम वेतन: ₹69,100
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Constable Tradesman Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
यदि आप बीएसएफ कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो 23 अगस्त 2025 से पहले आवेदन जरूर करें। यह भर्ती युवाओं के लिए स्थिर करियर और अच्छे वेतन का शानदार अवसर है।
टीजीटी के 104 पदों पर सीधी भर्ती, ग्रेजुएट और बी.एड. उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर