BSNL ने दिया दिवाली से पहले बंपर तोहफा, सिर्फ 13 सितंबर तक का मौका
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:59 PM
अगर आप घर, ऑफिस या पीजी के लिए हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन की तलाश में हैं तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने अपने Fiber Ruby OTT प्लान पर 6000 रुपये तक की बंपर छूट की घोषणा की है। यह ऑफर 1 Gbps स्पीड वाले हाई-एंड ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। BSNL Offer
क्या है ऑफर?
BSNL के इस Fiber Ruby OTT प्लान की कीमत सामान्यतः ₹4799 प्रति माह है लेकिन ऑफर के तहत पहले 6 महीनों तक 1000 रुपये की मासिक छूट दी जा रही है। यानी ये प्लान अब केवल ₹3799 प्रति माह में मिलेगा।
क्या-क्या मिलेगा इस प्लान में?
इस प्लान में सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं बल्कि ढेर सारे प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। इसमें शामिल हैं Disney+ Hotstar, SonyLIV Premium, ZEE5 Premium, Lionsgate, ShemarooMe और भी कई ऐप्स।
यह ऑफर 15 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है। ग्राहक 13 सितंबर 2025 तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ध्यान दें, यह ऑफर कुछ चुनिंदा BSNL सर्कल्स में ही उपलब्ध है। यदि आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो नजदीकी BSNL ऑफिस में संपर्क करें या कस्टमर केयर से अधिक जानकारी प्राप्त करें। त्योहार के मौके पर BSNL का यह प्लान न सिर्फ इंटरनेट की स्पीड बढ़ाएगा बल्कि आपके मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखेगा। BSNL Offer