
Budget 2022 : केंद्रीय बजट पेश होने में अब केवल आज और कल का दिन ही बीच में है। 1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट (Budget 2022) पेश करेंगी। वित्त मंत्री 2022-23 के लिए संसद में 11 बजे से बजट (Budget 2022) पेश करेंगी। इस बजट पर देशभर की निगाहें हैं, वहीं लोग इस बजट के काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। बजट (Budget 2022) को लेकर आम आदमी से लेकर नौकरीपेशा, कारोबारी, किसान हर वर्ग के लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं।
>> Assembly elections चर्चाओं में रहने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे नेता, देखें ये तस्वीरें
कृषि सेक्टर को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। कोरोना महामारी के कारण इस वित्तीय वर्ष में दो बार उर्वरक सब्सिडी बढ़ चुकी है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार उवर्रक सब्सिडी में और राहत दे सकती हैं। उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार उर्वरक सब्सिडी के लिए 1.1 अरब रुपए आवंजित कर सकती है तो वहीं खाद्य सब्सिडी के लिए 2 अरब रुपए आवंटित किए जा सकते हैं। ऐसे में लोगों की निगाहें सरकार की ओर से राहत ऐलानों पर है। आपको बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में उर्वरक सब्सिडी के लिए 835 अरब रुपए का बजट रखा था।
बजट में किसानों के लिए राहत का ऐलान हो सकता है। सरकार किसानों की मदद के लिए उर्वरकों को कम दरों पर बेचने के लिए कंपनियों को एक निश्चित रकम की सब्सिडी उपलब्ध करवा सकती है। वही किसानों को उम्मीद हैं कि बजट में सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की रकम में बढ़ोतरी कर सकती है। किसानों को उम्मीद है कि पीएम किसान योजना के तहत उन्हें कम से कम सालाना 9000 रुपए मिल सकते हैं। वर्तमान में किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए मिल रहा है।