बजट पर बोले किसान नेता राकेश टिकैत, कहा- बजट से किसानों को कोई फायदा नहीं
Budget 2024
भारत
चेतना मंच
23 Jul 2024 07:40 PM
Budget 2024 : मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट पर आप राजनीतिक दलों किसान संगठनों की भी प्रतिक्रिया आने लगी है। देश के प्रसिद्ध किसान नेता वह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कागजों पर अच्छा लगने वाला बजट बताया है।
बजट पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान
बजट पर अपनी प्रतिज्ञा देते हुए प्रसिद्ध किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2024 25 के बजट में किसानों के लिए कुछ खास नहीं है। यह बजट कागजों पर तो अच्छा लग सकता है। लेकिन जमीनी स्तर पर इससे किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को जैविक खेती सिखाने वाली कंपनियों को है। इस बजट से फायदा होने वाला है। सरकार को फसलों की कीमत देनी चाहिए थी मुफ्त बिजली सस्ती खाद देनी चाहिए थी साथ ही खेती के उपकरणों पर जीएसटी को कम करना चाहिए था इससे किसानों को लाभ होता। Budget 2024
https://twitter.com/ANI/status/1815661682724671553