Budget vs Pathan 'पठान' की तरह बजट भी हिट: बसपा सांसद
Budget vs Pathan
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:57 PM
Budget vs Pathan: नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता मलूक नागर ने बुधवार को कहा कि बजट में आम लोगों को मिली राहत ने इसे शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तरह हिट बना दिया है।
Budget vs Pathan
उत्तर प्रदेश में बिजनौर से लोकसभा सदस्य नागर ने एक वीडियो साक्षात्कार में कहा, "बजट में आम लोगों को मिली राहत ने इसे 'पठान' फिल्म की तरह हिट बना दिया है।"
उन्होंने कहा कि बजट में दी गई आयकर राहत से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक संख्या में लोग आयकर रिटर्न दाखिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती देगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना सच हो।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।