सुबह सैर के लिए निकले लोग, मैदान में देखा अज्ञात लाश, मचा हड़कंप
Bulandashashr News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:41 AM
बुलंदशहर। बुलंदशहर नगर के नुमाइश ग्राउंड में सुबह सवेरे लोग टहलने के लिए निकले तो उन्होंने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जैसे ही आसपास के लोगों ने शव देखा तो वह हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अक्सर लोग नुमाइश मैदान में सुबह सैर करने या व्यायाम के लिए जाते हैं। सुबह सैर के दौरान लोगों ने इस अज्ञात शव को देखा। लोगों ने शव को देखने के बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव
मामला बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश मैदान का है। यहां काफी बड़ा मैदान है, जहां पर अक्सर बाजार लगता है। आसपास के इलाके के लोग इस मैदान में टहलने और व्यायाम करने के लिए आते हैं। सुबह जब कुछ लोग मैदान में सैर कर रहे थे तब उन्होंने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जैसे ही लोगों ने शव को देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है जिसके चलते उसकी मौत हुई है। युवक की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रतीत हो रहा है कि युवक की किसी से कहा सुनी हो गई होगी जिसके बाद उसकी हत्या कर यहीं पर शव फेंक दिया गया हो।
नहीं हो सकी लाश की पहचान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव के आसपास से तथ्य जुटाकर शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। अब पुलिस लगातार पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पहचान करने के बाद परिजनों को खबर की जाएगी। पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।