
Bulandshahar News : बुलंदशहर के शिकारपुर सीट से BJP विधायक महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए बयान अब विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप के बारे में ऐसा कुछ कहा जिससे कि एक समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई। क्षत्रीय सम्मेलन में भाजपा विधायक ने यह बयान दिया था। क्षत्रिय समाज के लोग इसका विरोध जता रहे है।
मामला बुलंदशहर के शिकारपुर का है। शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा है। अनिल शर्मा ने महाराणा प्रताप को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
बुलंदशहर के शिकारपुर सीट से BJP विधायक अनिल शर्मा ने शिकारपुर में रविवार को आयोजित क्षत्रिय समाज सम्मेलन में यह बयान दिया। यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस बयान के वायरल होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में ग़ुस्सा देखने को मिला। क्षेत्रिय समाज के लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
क्षत्रिय समाज की नाराजगी के बाद विधायक अनिल शर्मा ने अपनी सफ़ाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा महाराणा प्रताप का अपमान करने का नहीं था। भूलवश उनसे यह बात निकल गई। वह महाराणा प्रताप का सम्मान करते हैं और वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।