
Bulandshahar[/caption]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बुलंदशहर का सौभाग्य है कि मां गंगा और यमुना दोनों इस शहर को प्राप्त है। देश के आंदोलन में ऐतिहासिक भागीदारी के लिए यह जनपद जाना जाता है। पॉटरी व्यापार ने भी बुलंदशहर का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है। इतने गुण वाले इस जनपद मैं आने का मुझे सौभाग्य मिला मैं आभारी हूं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने सर्वोच्च सम्मान की ओर बढ़ रहा है। याद कीजिए 2014 से पहले के भारत को जो अव्यवस्था और अविश्वास का समय था। वैश्विक मंच पर भारत की छवि खराब थी और भारत के नागरिकों को शक से देखा जाता था।