CBSE Result : बुलंदशहर की एक और बेटी पावनी ने रोशन किया परिवार और जिले का नाम
भारत
RP Raghuvanshi
22 Jul 2022 11:33 PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की बेटी तान्या सिंह के अलावा एक और बेटी पावनी सिंह ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
बुलंदशहर के गांव चरौरा की पावनी सिंह ने ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पावनी की इस कामयाबी पर उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अनिल कुमार की पुत्री पावनी सिंह ने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा चन्द्र किरण सिंह को देना चाहूंगी। पावनी का कहना है कि वह मनोविज्ञान के क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहती है।
बुलंदशहर की एक और बेटी तान्या सिंह ने पूरे देश में टॉप किया है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।