11 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की थी 55 वर्षीय आरोपी ने, हुआ यह हश्र
कुछ दिन पहले पुलिस को बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में एक बच्चे का कंकाल मिला था। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया था।
Bulandshahar News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:49 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:49 AM
Bulandshahar News कुछ दिन पहले पुलिस को बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में एक बच्चे का कंकाल मिला था। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया था। अब सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ किस तरीक़े से दरिंदगी की थी। 55 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
गन्ना देने के बहाने ले गया खेत में
कुछ दिन पहले 11 वर्षीय बच्ची का बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया है। 55 वर्षीय आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। अब सामने आया है कि आरोपी ने किस तरीक़े से वारदात को अंजाम दिया। दरअसल 11 वर्षीय बच्ची 6 दिसंबर को लापता हुई थी। बीते सोमवार को उसका शव खेत में मिला था। शव को जंगली जानवरों ने काफी कुछ हिस्सा खा लिया था। पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो आरोपी पकड़ लिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बच्ची से गन्ना देने के लिए कहा था। गन्ना देने के बहाने वह उसे खेत में ले गया। खेत में ले जाने के बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो ईट से बच्ची के सिर पर कई वार किए और उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची का गला भी दबाया। बच्ची के ग़ायब हो जाने के बाद परिवार वाले उसे ढूंढने लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
Bulandshahar News
घर परिवार में मचा कोहराम
खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गढ़वा की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ सतीश नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक़ सामने आया है कि बच्ची के ग़ायब हो जाने के बाद आरोपी परिवार के साथ उसे ढूँढने का नाटक भी करता रहा। जब बच्ची का शव मिला तो वह फ़रार हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।