घर में चोरी होने के बाद पुलिस को दी सूचना, जानें कैसे घर के अंदर ही निकला चोर
बुलंदशहर में चोरों ने एक बंद पड़े मकान में चोरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि जब घर की तलाशी ली गई तो चोर अंदर ही मिला।
Bulandshahar News
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 09:45 PM
Bulandshahar News बुलंदशहर में चोरों ने एक बंद पड़े मकान में चोरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि जब घर की तलाशी ली गई तो चोर अंदर ही मिला। पुलिस ने इस पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है लेकिन चोरी का यह मामला हैरान कर देने वाला है जो हास्यास्पद भी है और चर्चा का विषय भी है।
घर का ताला काटकर की चोरी
मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात के गाँव वलीपुरा का है। यहाँ के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि वह दरअसल 7 दिसंबर 2023 को रात में जब अपने नए बने मकान पर पहुँचा तो उसने देखा कि दो अनजान लोग उसे देखकर भाग रहे हैं। दोनों चोरों के हाथ में कुछ सामान भी था। 2 लोगों को भागता देख उसने अपने मकान का ताला खोलने की कोशिश की तो देखा कि ताला कटा हुआ था। उसने तुरंत अपने परिजनों को फ़ोन कर बुला लिया। परिजन घर के अंदर पहुँचे तो देखा कि घर का सारा सामान उथल पुथल था। घर में रखी लोहे कटिंग की मशीन ग़ायब थी जिसे चोर चुराकर ले गए थे लेकिन अभी उनके सामने और भी बहुत कुछ आना बाक़ी था। परिवार वालों को चोरी का यक़ीन हो चुका था लेकिन चोर घर में ही था यह किसी को मालूम नहीं था।
Bulandshahar News
घर के अंदर ही निकला चोर
चोरी की सूचना होने पर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आकर जब पूरे घर की तलाशी ली तो एक आरोपी घर के अंदर ही छुपा मिला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। यह हैरान कर देने वाली बात थी कि चोरों ने घर में चोरी की और उसमें से 1 चोर घर पर ही छुप गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो वह पुलिस के पकड़ में आ गया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।