गौ तस्कर आरिफ़ की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर चला बाबा का बुलडोजर
Bulandshahar News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:11 PM
Bulandshahar News बुलंदशहर। पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस गुंडे माफ़ियाओं की कमर तोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। इस क्रम में भू माफ़ियाओं द्वारा क़ब्ज़ाई गई अवैध ज़मीन को भी ख़ाली कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुलंदशहर में गौ तस्कर आरिफ़ की 10 करोड़ से अधिक क़ीमत की संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर चला है।
ग़ौ तस्कर की 10, करोड़ से अधिक की संपत्ति पर चला बुल्डोजर
मामला बुलंदशहर का है, बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गाँव इस्लामाबाद में गौ तस्कर आरिफ़ की 10 करोड़ से अधिक की क़ीमत की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। ग़ौ तस्कर आरिफ़ ने ग्राम समाज की 16 बीघा से ज़्यादा की ज़मीन पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर रखा था। तीन बुल्डोजर, आधा दर्जन से ज़्यादा ट्रैक्टर ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ग्राम सभा की ज़मीन पर आरिफ़ और क़ासिम ने क़ब्ज़ा कर रखा था। अवैध तरीक़े से इस पर निर्माण कर अपना क़ब्ज़ा जमा रखा था। पुलिस ने क़ब्ज़े को ख़ाली कराया है। पूर्व में भी आरोपी के ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। अब इनके अवैध क़ब्ज़े से सरकारी ज़मीन को मुक्त कराया गया है। आरोपियों पर गौ तस्करी के भी आरोप हैं।Bulandshahar News
गुंडे माफ़ियाओं पर प्रशासन कर रहा सख़्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रशासन के आदेश पर लगातार गुंडे माफ़िया, बदमाश, भू माफ़ियाओं की कमर तोड़ने में लगा हुआ है। लगातार अवैध क़ब्ज़ा कर निर्माण किए कई इमारतों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में बुलंदशहर के खुर्जा में यह कार्रवाई की जा रही है। अवैध तरीक़े से ज़मीन पर क़ब्ज़ा करना, निर्माण करना और अनैतिक कार्य करने वाले गुंडे बदमाशों पर प्रशासन लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।