कैंटर ने बाइक सवार जीजा साले को मारी टक्कर, देखने वाले रह गये हैरान
बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा जिसने भी देखा वह दहल उठा। हादसे के बाद दो लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई।
Bulandshahar News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:21 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:21 AM
Bulandshahar News बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा जिसने भी देखा वह दहल उठा। हादसे के बाद दो लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई। उनके शव को क़ब्ज़े में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को जैसे ही पूरे मामले की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
दो लोगों की मौक़े पर मौत
दरअसल मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ की सिरोधन कट पर यह एक्सीडेंट हुआ। शनिवार को दोपहर के वक़्त एक कैंटर ट्रक ने बाइक सवार जीजा साले को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों जीजा साले की मौक़े पर ही मौत हो गई। जैसे ही हादसा हुआ मौक़े पर भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसने भी हादसा देखा वो हैरान रह गया। कैंटर चालक मौक़े से फ़रार हो गया। हादसे के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत पुलिस मौक़े पर पहुँची और जीजा साले के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 2 लोगों की हादसे में मौक़े पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक़ सामने आया है कि बाइक सवार जीजा साले दिल्ली से गाँव इमालिया जा रहे थे तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।
Bulandshahar News in hindi
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
जैसे ही हादसा हुआ तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपनी कार्रवाई की। पुलिस ने मृतकों के परिवारों को भी ख़बर की। जैसे ही परिवार वालों को दो सदस्यों की मौत की ख़बर मिली तो कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों जीजा साले दिल्ली से इमालिया जा रहे थे तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक मौक़े से फ़रार हो गया है हालाँकि कैंटर पकड़ लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।