शॉर्ट सर्किट के कारण दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Bulandshahar News
भारत
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 03:33 PM
Bulandshahar News बुलंदशहर। बुलंदशहर नगर में मौजूद जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आस पास की दुकानें भी आ गई। दमकल की गाड़ियों ने पहुँच कर किसी तरीक़े से आग पर क़ाबू पाया। घंटों धधकती हुई आग पर क़ाबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों का नुक़सान हो चुका था।
दुकानों में लगी भीषण आग
मामला पुलिस नगर क्षेत्र के काली नदी के पास स्थित अंसारी प्लाज़ा का है। यहाँ पर सोमवार देर रात दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी गई। इस प्लाज़ा में 1 दर्जन से ज़्यादा दुकान हैं। यहीं पर एक दुकान मौजूद है जो जूते चप्पल का शोरूम है। सबसे पहले इसी दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगी थी। आग लगने की सूचना के बाद लोगों ने पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। जूते के शोरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। यह आग अन्य आस पास की दुकानों तक भी पहुँची, हार्डवेयर और लकड़ी की दुकान में भी आग लग गई। आग बुझने तक दुकानों में लाखों रुपया का नुक़सान हो गया।
Bulandshahar News
घंटों में आग पर पाया गया क़ाबू
दमकल की टीम मौक़े पर पहुँची और आग बुझाने की कोशिश की गई। लगातार 3-4 घंटों तक गाड़ियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की गई। जब तक आग पूरी तरीक़े से ख़त्म हुई तब तक लाखों रुपया का नुक़सान हो चुका था। किसी की भी जान को किसी भी तरीक़े की हानि नहीं हुईं। पुलिस विभाग और दमकल विभाग ने मौक़े पर पहुंचकर और सतर्कता दिखाते हुए किसी को भी अधिक नुक़सान को नहीं होने दिया।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।