Bulandshahar News बुलंदशहर के जहांगीराबाद बाईपास पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शव मिलने के बाद पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच जाँच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त भी कर ली है। लेकिन पुलिस अभी तक यह क्लीयर नहीं कर पाई है कि यह हत्या है या युवक ने आत्महत्या किया है। इस गुत्थी के सुलझते ही काफी कुछ मामला साफ हो जाएगा।
जहांगीराबाद बाइपास पर मिला युवक का शव
मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद के आहार बाईपास का है। यहाँ पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला, जैसे ही शव की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत मौक़े पर पहुँची और जाँच पड़ताल शुरू की। युवक के शव की शिनाख्त बदरखा गाँव निवासी यूसुफ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह गुत्थी अब भी अनसुलझी है कि आख़िर बदरखा के रहने वाले युवक की लाश बुलंदशहर के ज़हीराबाद बाईपास के पास कैसे मिली। पुलिस आत्महत्या और हत्या के बीच मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। घटना स्थल से मौजूद साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आख़िर युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
युवक का शव मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। अब युवक के परिजनों को सूचना दी जा रही है। सवाल ये है कि बदरख़ा का रहने वाला युवक आख़िर घटना स्थलबुलंदशहर के जहांगीराबाद बाईपास कैसे पहुँचा। यहाँ उसकी किसी ने हत्या की या फिर उस युवक ने ख़ुद अपनी जीवन लीला को समाप्त किया है। पुलिस अब सभी पहलुओं की जाँच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद तथ्य जुटाए हैं, साथ ही पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। युवक के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।