Bulandshahr Accident:तेज रफ्तार ट्रक बस में घुसा, देखें वीडियो : बड़े हादसे में चार की मौत दर्जन घायल
Bulandshahr Accident
भारत
RP Raghuvanshi
12 Aug 2023 11:13 PM
Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में एक बहुत भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बस एक ट्रक से टकरा गई। कई लोग इस हादसे में घायल हो गए और चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया जिसे देख कर लोग हैरान रह गए।
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को कई मीटर घसीटा
मामला बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र इलाके का है। यहां पर अलीगढ़ गाजियाबाद नेशनल हाईवे से शुक्रवार की दोपहर को साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से जा रही थी। इसी दौरान जब बस ने नेशनल हाईवे के लिए मोड़ लिया तो सामने से आ रहे ट्रक ने बस के पीछे वाले हिस्से पर जोरदार टक्कर मार दी। अब हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि बस सामान्य रफ्तार से जा रही थी पर ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। बस और ट्रक की इतनी भीषण टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई।
https://twitter.com/manchchetna/status/1690334325865349120?s=46
4 की मौत 12 घायल
Bulandshahr Accident बस में बैठे 12 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक घायल यात्री बदायूं और संभल के हैं। बस में 38 यात्री सवार थे। जैसे ही हादसे की खबर लगी तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतकों में सौरभ, धर्मवीर ब्रजबाला और नानिया शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। जैसे ही हादसे की सूचना लगी तो पुलिस प्रशासन की टीम, बचाव कार्य की टीम और अन्य टीम मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का उपचार कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और बाद में अस्पताल पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना।
Bulandshahr Accident हादसे के बाद मचा कोहराम
तेज रफ्तार ट्रक से हुए इस हादसे के कारण चार लोगों की मौत हो गई। वारदात की जगह मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बहुत बड़ा था जिसने भी देखा वह सन रह गया। एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसे हादसे का बताया जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बस सामान्य रफ्तार से जा रही थी लेकिन ट्रक तेज रफ्तार में था और बस के पिछले हिस्से को अपने साथ घसीटता हुआ ले गया। Bulandshahr Accident