Bulandshahr : कार में लगी आग, जिंदा जल गया शख्स, आग का कारण अभी अनजान
Car caught fire, man burnt alive, cause of fire still unknown
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:48 PM
बुलंदशहर। सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग गाड़ी के पास जमा हो गए। अंदर बैठे युवक को गाड़ी से निकलने का मौका नहीं मिल सका। युवक लोगों के सामने ही जलकर खाक हो गया। घटना को देखकर लोग सहम गए। घटना सूचना पुलिस को दी गई। आग के पीछे प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
जिंदा जल गया इमरान कुरैशी
अरियाना थाना क्षेत्र खुर्जा के रहने वाले अदनान ने बताया कि देर रात इलाके में एक गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। जैसे ही लोगों ने गाड़ी को जलते देखा, लोग वहां जमा हो गए। जब लोगों ने देखा कि गाड़ी सवार युवक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला है, और गाड़ी में आग लग चुकी है तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। कार सवार युवक खुर्जा के तरीनान मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक का नाम इमरान कुरैशी था। गाड़ी से बाहर निकलने का मौका ना मिलने के कारण युवक कार में जलकर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, गाड़ी नंबर और अन्य तथ्यों से पुलिस युवक के परिवार वालों तक पहुंची।
आग लगने का कारण पता लगा रही पुलिस
कार में अचानक आग लगने के कारण युवक की मौत हो गई। परिवार वालों का रो—रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथमदृष्टया कार में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। व्यक्ति के गाड़ी के पास कोई संदिग्ध व्यक्ति का सामान बरामद नहीं हुआ है। कार में व्यक्ति अकेला मृत पाया गया है। परिवार वालों ने भी सूचना दी है कि वह अकेला ही घर से निकला था। पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।