Bulandshahr Crime News: पति कर रहा ईंट भट्टे पर काम, पत्नी ने करा दिया अपहरण का मुकदमा दर्ज
Bulandshahr Crime News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:10 AM
Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमे पति पत्नी के झगड़े के कारण दो निर्दोष लोग बेवजह ही जेल पहुँच गए । पुलिस 4 महीने से एक व्यक्ति की तलाश कर रही थी। व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस में उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद महिला द्वारा बताए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब व्यक्ति एक भट्टे पर काम करता हुआ पाया गया। अपने घर न लौटने की जो वजह उसने बताई वह हैरान कर देने वाली थी।
अचानक ही घर से गायब हो गया था
बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना निवासी अचानक ही अपने घर से गायब हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी पूजा ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति विजयपाल को गांव के ही रहने वाले हरवीर और रोहित अपने साथ बुलाकर ले गए थे जिसके बाद से ही पति का कुछ पता नहीं चला। शिकायत के बाद से पुलिस विजयपाल की तलाश कर रही थी। पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही थी और छानबीन कर रही थी।
Bulandshahr Crime News
हरवीर और रोहित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था
जब 4 महीने तक भी विजयपाल नहीं मिला तो पूजा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरवीर और रोहित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अब भी विजयपाल का कोई पता नहीं चला। कहानी में मोड़ तब आया जब विजयपाल ने खुद अपनी पत्नी को फोन किया और फोन कर बताया कि वह इटावा में है और एक भट्टे पर नौकरी कर रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस इटावा पहुंची और विजयपाल को अपने साथ लेकर आ गई।
Bulandshahr Crime News
पत्नी से लड़ाई बनी घर से जाने का कारण
विजयपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े से तंग आ गया था जिस कारण वह नाराज हुआ और घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने जिन लोगों को विजयपाल के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था उन्हें बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल जा रही है।