
Bulandshahr News: बुलंदशहर में एक विवाहिता के अवैध संबंधों की ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसमें विवाहिता को न तो प्रेमी ही मिल सका और न ही पति, मिली तो सिर्फ मौत। दरअसल, आपको बता दें कि महिला के पति और प्रेमी ने चार दिन तक पहले तो महिला से अपनी हवस पूरी की और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी।
बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता के गांव के ही एक गैर समुदाय के विवाहित युवक से अवैध संबंध थे। जिसके चलते महिला अपने घर में रखे 1 लाख 47 हजार रुपये और जेवर लेकर 21 जनवरी 2023 को प्रेमी सिराजुद्दीन के साथ फरार हो गई थी। बताते हैं कि घर से गायब पत्नी को पति ने काफी तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। बुलंदशहर के एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को दयाराम निवासी पौथ के ईंख के खेत में अज्ञात महिला का गोली लगा शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान फरार विवाहिता के रूप में हुई थी। पुलिस ने थाना औरंगाबाद पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने संदेह के आधार पर विवाहिता के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रेमी सिराजुद्दीन ने पुलिस को बताया कि हत्या की वारदात को प्रेमी ने महिला के पति के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दरअसल, विवाहिता अपने प्रेमी सिराजुद्दीन के साथ रहना चाहती थी। लेकिन सिराजुद्दीन अपनी पत्नी के होते हुए प्रेमिका को साथ नहीं रखना चाहता था। उधर, विवाहिता का पति भी अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर परेशान था।
पुलिस की माने तो परेशान प्रेमी और पति दोनों ने 21 जनवरी को महिला को एक अलग स्थान पर बुलाया और फिर एक कमरे में रखकर दोनों ने 4 दिन तक बारी-बारी से हवस पूरी की। हवस पूरी करने के बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे प्रेमी और पति दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और खोखा कारतूस बरामद कर लिए हैं।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की हत्या के आरोप में मृतका के पति बिजेन्द्र उर्फ बाबू और प्रेमी सिराजुद्दीन पुत्र बाबू खां को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।