Bulandshahr News: कब्र खोद कर काट लिया हाथ और उंगलियां,12 दिन पहले दफन हुई थी बुजुर्ग की लाश
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:33 AM
Bulandshahr News: बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 12 दिन पहले मृत व्यक्ति की कब्र खुदी हुई मिली, और बुजुर्ग का हाथ और उंगली गायब पाई गई । दरअसल कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग की मृत्यु होने के बाद उसे मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक दफना दिया गया था। कुछ वक्त बाद जब परिजन कब्र पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कब्र से छेड़छाड़ की गई है। मानव अंग और कब्र की कुछ चीजें गायब थी।
कब्र खोदकर मृतक के हाथ और उंगली काटी
मामला बुलंदशहर के थाना खानपुर के पटवारियान मोहल्ले का है। यहां पर कुछ दिन पहले असलम (55) की मृत्यु हो गई थी। व्यक्ति की मृत्यु के बाद बुजुर्ग के बेटे फिरोज और अन्य परिजनों ने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार किसी की मृत्यु के बाद उसे दफनाया जाता है। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन घर चले गए। कुछ वक्त बाद जब बेटा और अन्य लोग लौटे तो कब्र का हाल देखकर वह हैरान रह गए। कब्र में खुदाई की गई थी, पटाओ के लिए लगाए गए दो तख्ते भी कब्र से गायब थे। बुजुर्ग मृतक के हाथ और उंगलियां कटी हुई थी। यह देखकर परिवार वाले हैरान हो गए। तुरंत पुलिस में तहरीर दी। पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है।
Bulandshahr News तांत्रिक क्रिया या जंगली जानवर पर शक
जिस तरीके से कब्र के तख्ते हटाए गए और उसके बाद हाथ और उंगलियां गायब है उससे आशंकाएं जताई जा रही हैं, या तो यह किसी तांत्रिक का काम हो सकता है जिसने तांत्रिक क्रिया के चलते कब्र को खोद कर हाथ और उंगली काट ली, या फिर यह किसी जंगली जानवर का भी काम हो सकता है जिसने कब्र को खोदा और उसके बाद 12 दिन पहले दफन हुई लाश के हाथ और उंगली खा लीं।कहा तो ये भी जा रहा है कि प्रॉपर्टी के पेपर पर अंगूठा लगाने के लिए भी हाथ काट कर ले जाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है ,जांच के बाद ही इस घटना का असली कारण सामने आ पाएगा ।