हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आया बुजुर्ग व्यक्ति, मौके पर ही हुई मौत
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
12 Oct 2023 11:34 PM
बुलंदशहर। बुलंदशहर के नुमाइश फ्लाई ओवर के नीचे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे ट्रैक के नजदीक से जा रहा था जिसके बाद वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। अभी बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में बुजुर्ग के बारे में पता कर रही है, पहचान के बाद ही परिवार को सूचना दे दी जाएगी।
मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
मामला बुलंदशहर नगर के नुमाइश फ्लाई ओवर के करीब का है। यहां पर नुमाइश फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में एक बुजुर्ग व्यक्ति आ गया। बुजुर्ग व्यक्ति मालगाड़ी के नजदीक से जा रहा था, इसके बाद यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के चपेट में आने से मौके पर ही बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे ही आसपास के लोगों को पूरे मामले की सूचना लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर ही मौजूद किसी शख्स ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक सामने आ रहा है कि अभी तक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। यह नहीं पता चल पाया है कि वह व्यक्ति कौन है।
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति आसपास के ही किसी गांव का हो सकता है। व्यक्ति मालगाड़ी के करीब से ही जा रहा था जिसके बाद वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही बुजुर्ग व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा होने के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति कौन है, कहां का रहने वाला है। व्यक्ति की पहचान के बाद ही उसके परिजनों को खबर की जाएगी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।