Bulandshahr News : गिराऊ स्थिति में पहुंचे घरों का एडीएम ने किया निरीक्षण, दी आर्थिक सहायता
ADM inspected the houses reached in dilapidated condition, gave financial assistance
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:35 AM
बुलंदशहर। ऊपरकोट में घरों में पानी भरने से दो घरों के गिरने की खबर आ चुकी है। घरों की नींव में पानी भरने से कई घर गिरने की कगार पर हैं। दो मकान गिरने के बाद एडीएम फाइनेंस विवेक मिश्रा ने ऊपरकोट इलाके का निरीक्षण किया। जो मकान गिरे हैं, देवीय आपदा के तहत मकान के मालिकों को 1,20,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
पुल के निर्माण के बाद से शुरू हुई समस्या
दरअसल, कुछ दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सरायधारी इलाके में ऊपरकोट के पुल का निर्माण किया गया था। यह पुल काफी सालों पहले बना था, जर्जर हालात में पहुंच चुका था। इसके बाद इसका नवनिर्माण किया गया, लेकिन पुल के ऊपर नालियों का निर्माण नहीं किया गया, जिसके कारण नालियों का सारा पानी मकानों की बुनियादों में भरता रहा। कुछ दिन पहले नवाब नाम के व्यक्ति का मकान भरभरा कर गिर गया था। साथ ही आसपास के मकानों में भी पानी भरने से वह गिरने की स्थिति सामने आ गई। बारिश होने के बाद यह समस्या और ज्यादा गहराती चली गई।
Bulandshahr News
मकान गिरने की खबर शहर में आग की तरह फैली। इसके बाद एडीएम फाइनेंस विवेक कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित मकान मालिकों और गिराऊ स्थिति वाले मकान मालिकों से बातचीत की। एडीएम फाइनेंस ने पीड़ितों को 1,20,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
अपने घर छोड़ दूसरे घरों में जा रहे लोग
इस इलाके में कई मकान जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। लोग काफी परेशानी से जूझ रहे हैं। कई लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। वे किसी और स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं। पीड़ितों ने कुछ जिम्मेदार लोगों के साथ जाकर बुलंदशहर के चेयरमैन और अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की है। जल्द समाधान का आश्वासन उनको दिया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahrnews #bulandshahrhome #bulandshahradm