Bulandshahr News : मूर्तियां तोड़ने वालों के बाद मंदिरों में चोरी करने वाले गिरफ्तार
After those who broke the idols, the thieves in the temples were arrested
भारत
चेतना मंच
19 Jun 2023 11:20 PM
बुलंदशहर। जिले के कई गांवों से बीते दिनों मंदिरों में चोरी की खबरें सामने आ रहीं थीं। मंदिरों में चोरी की खबरों से ग्रामीणों में काफी रोष था। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुछ दिन पहले बुलंदशहर के गांव बराल में मूर्तियां खंडित की गई थी।
मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से मंदिरों में चोरी की घटना की सूचना सामने आ रही थी। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव फरहना और अच्छेजा में मंदिरों में चोरी की गई थी। चोरी की वारदात सामने आने के बाद ग्रामीणों में काफी रोष था, जिसके बाद शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। कुछ दिन पहले बुलंदशहर के गांव बराल में एक मंदिर की मूर्तियां खंडित कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंदिर में चोरी की घटना की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में कैलाश, शिवम, अजय, गौरव और अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर मंदिर से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
कुछ दिनों से हो रही वारदात
कुछ दिन पहले बुलंदशहर के बराल गांव में मूर्तियां खंडित करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद नगर में भी मूर्तियां खंडित करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पाया कि दूसरी सूचना भ्रामक है। इसके बाद पुलिस ने झूठी खबर फैलाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया था। बीते 2 दिन से मंदिरों में चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।