Bulandshahr News : गंगा में डूबा 'अग्निवीर', सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल
'Agniveer' drowned in the Ganges, questions raised on security arrangements
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:24 PM
बुलंदशहर। गंगा में डूबने से एक और युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही ऐसा एक मामला सामने आया था। सर्च अभियान के तहत युवक की गहरे पानी में तलाश की जा रही है। गोताखोर और मोटर बोट के सहारे युवक की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। युवक अग्निवीर भर्ती में चयनित हो चुका था।
गंगा दशहरा पर्व से पहले डूबा युवक
30 मई को गंगा दशहरा का पर्व है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आएंगे। सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पर्व को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। गंगा दशहरा पर्व से पहले ही एक घटना सामने आई है। अनूपशहर की गंगा घाट पर सोमवार सुबह डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द का रहने वाला 22 वर्षीय लव कुश गंगा स्नान करने आया था। 22 वर्षीय लव कुश के साथ उसके मित्र भी थे। स्नान के दौरान ही लव कुश गहरे पानी में डूब गया। जैसे ही उसके दोस्तों को इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत लव कुश के परिजन और पुलिस में खबर की।
गोताखोर कर रहे युवक की तलाश
बताया जा रहा है कि लव कुश का अग्निवीर भर्ती में चयन हो चुका था। युवक की डूबने की खबर सुनते ही घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले को गंभीरता से लिया। युवक की तलाश की जा रही है। पीएसी के गोताखोर गहरे पानी में युवक की तलाश में जुटे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक और ऐसा मामला सामने आया था, जब एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।