Bulandshahr News : ऊपरकोट इलाके में एक और मकान गिरा: बारिश के कारण लोगों में दहशत
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:17 AM
Bulandshahr News : बुलंदशहर के ऊपर कोट इलाके में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारी बारिश लोगों के ऊपर कहर की तरह बरस कर आई है। अब बारिश के कारण 1 और मकान गिरने की खबर सामने आई है। गनीमत रही के किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। बारिश के महीने के शुरू होने के बाद 3 ऐसे हादसे हो चुके हैं। एक हादसे में लोगों की मौत भी हो चुकी है।
ऊपरकोट इलाके में एक और मकान गिरा
बुलंदशहर नगर के ऊपर कोट इलाके में भारी बारिश से घर गिरने की समस्या सामने आ रही है। पिछले दिनों दो वारदात सामने आ चुकी है। लोगों में इस कारण दहशत का माहौल है। जिन घरों को गिरने की स्थिति में पाया जाता है लोग पहले ही अब उन्हें छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं लेकिन इससे पहले दो बड़े हादसे हो चुके हैं। एक हादसे में 4 लोगों की मौत जबकि 12 लोग घायल हो गए दूसरे हादसे में किसी व्यक्ति के घायल या मौत से बचाव कर लिया गया लेकिन घर जमींदोज हो गया। दो हादसों के बाद अब एक और हादसा हुआ है। बुलंदशहर के ऊपरकोट के वार्ड 37 स्थित आर्य समाज मंदिर के पीछे हारुन नामक व्यक्ति का मकान है जो बारिश के कारण भरभरा गिर गया हालांकि हादसे में हारून या परिवार के किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
Bulandshahr News :
मकान गिरने की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अब मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। ऊपरकोट में भारी बारिश से मकान गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिनों में यह तीसरी वारदात है। भारी बारिश ऊपरकोट के लोगों के लिए कहर बनकर आई है। लोगों की जानमाल को भारी नुकसान हो रहा है।