Bulandshahr News : सावधान! यूट्यूब, व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर लाइक के नाम पर ठगी
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:02 AM
Bulandshahr News : बुलंदशहर जैसे ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोग ऑनलाइन जॉब की तलाश में रहते हैं। रोजगार के ऑप्शंस कम होने की वजह से जो लोग शहर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकते , वह ऑनलाइन माध्यम से नौकरी पाने की कोशिश करते हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर निवासी एक युवक से इसी तरीके का एक ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर जिसमें यूट्यूब, व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर लाइक करने का टास्क पूरा करने के नाम पर हजारों रुपए की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल मामले की जांच पड़ताल कर रहा है।
Bulandshahr News टास्क पूरा करो और पैसे कमाओ का झांसा
बुलंदशहर में आए दिन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह कई बार लोन देने, कई बार क्रेडिट कार्ड इशू करने या अन्य तरीकों से किए जाते हैं। अब यह बेरोजगार नौजवानों को भी टारगेट कर रहे हैं। बुलंदशहर में ज्यादा रोजगार या नौकरी का ऑप्शन ना होने की वजह से अक्सर लोग ऑनलाइन जॉब की कोशिश करते हैं। अब मोहल्ला राजनगर चांदपुर रोड निवासी हर्षित चौधरी ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि इसी ऑनलाइन जॉब के झांसे में आकर उसने अपने हजारों रुपए गवा दिए। उसने बताया कि 2 दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया जिसमें आरोपी ने कहा कि यूट्यूब पर कुछ वीडियो लाइक करने होंगे, व्हाट्सएप पर कुछ वीडियोस लाइक करने होंगे और इन सभी टास्क को पूरा करने के बाद उनके स्क्रीनशॉट वापस भेजने होंगे जिसके उसे रुपए मिलेंगे। पीड़ित ने आरोपी के कहने पर पांच वीडियो लाइक कर दी सबके स्क्रीनशॉट लिए और व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड कर दिए। बुलंदशहर निवासी हर्षित को इन सब कामों के प्रति लाइक 25 रुपए मिल रहे थे। जब हर्षित को यकीन हो गया कि यह उचित काम है और पैसे आ रहे हैं तो वह फिक्र मंद हो गया लेकिन अगले ही दिन एक टेलीग्राम ग्रुप में उसे जोड़ दिया गया जिसमें टास्क पूरा करने के लिए कहा गया था।
Bulandshahr News टेलीग्राम के ग्रुप में जोड़ा और कर दी ठगी
इस टेलीग्राम ग्रुप में एक और अन्य टास्क था जिसमें 1300 के 2900 और अन्य इसी तरीके से पैसे की बढ़ोतरी की बात कही गई। पीड़ित ने झांसे में आकर 4000 ट्रांसफर कर दिए लेकिन रुपए वापस नहीं आए। इसके बाद पीड़ित से कहा गया कि उसके रुपए कुछ वक्त में लौटेंगे। अलग-अलग समय पर पीड़ित से कई बार रुपए लिए गए जिसके बाद यह रकम 90000 तक पहुंच गई लेकिन जब एक भी रुपया वापस नहीं आया तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।