दिवाली से पहले नगर के बीच घनी आबादी वाले इलाके से हुई विस्फोटक सामग्री बरामद
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 02:06 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 02:06 PM
बुलंदशहर न्यूज। पुलिस ने छापेमारी कर तबाही को दावत देने वाली विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है। शहर की घनी आबादी के बीचो-बीच से यह विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
विस्फोटक सामग्री बरामद
बुलंदशहर में दिवाली से पहले पुलिस लगातार छापेमारी कर विस्फोटक सामग्री को अपने कब्जे में ले रही है। अब पुलिस ने छापेमारी कर तबाही को दावत देती इस सामग्री को बरामद किया है। यह विस्फोटक सामग्री बुलंदशहर नगर के कबाड़ी बाजार इलाके के एक छोटे से मकान से बरामद हुई है। गौरतलब है कि यह इलाका घनी आबादी का है, जहां पर सामान्य तरीके से लोग रहते हैं। इसी आबादी वाले इलाके में यह विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और विस्फोटक सामग्री को बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। जैसे ही पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना मिली थी तो फायर डिपार्मेंट की टीम और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा जिसके बाद यह सामग्री बरामद की गई है। सामग्री की बरामदगी के बाद लोग हैरान हैं कि घनी आबादी वाले इलाके में एक छोटे से घर में किस तरीके का कृत्य किया जा रहा था।
टल गई अनहोनी की आशंका
हैरान कर देने वाली बात यह है की घनी आबादी वाले इलाके में घर में रखी विस्फोटक सामग्री से कोई हादसा भी हो सकता था। यदि कोई हादसा होता तो उसकी जद में कई घर और लोग आते, क्योंकि यह विस्फोटक सामग्री किसी सुनसान जंगल या अन्य ऐसे ही किसी इलाके में नहीं रखी हुई थी, यहां पर काफी सारे घर बने हुए हैं, लोग आसपास एक दूसरे के साथ रहते हैं। यदि कोई हादसा होता तो वह हादसा किसी बड़े हादसे का भी रूप ले सकता था। पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई करते हुए किसी भी अनहोनी की आशंका को खत्म कर दिया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।