Bulandshahr News: मदरसे में हैवानियत,मौलाना और उसका भतीजा 2 महीने से कर रहे थे मासूम के साथ कुकर्म
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:21 AM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद के मदरसे में कार्यरत एक मौलाना और उसके भतीजे ने एक 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। 2 महीने से मासूम बच्चे का लगातार शोषण हो रहा था। जब बच्चे ने अपने घर पर आकर परिवार वालों को मामले की जानकारी दी तब मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित के परिजनों ने तहरीर देकर मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मौलाना और भतीजे दोनों ने किया कुकर्म
मामला बुलंदशहर नगर के एक मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले परिवार ने तहरीर देकर बताया कि उनके रिश्तेदार का बेटा उनके साथ उनके घर में ही रहता है। बच्चे की उम्र लगभग 8 साल है। वह नजदीक के ही मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को बच्चा अकेले में बैठ कर रो रहा था। परिवार वालों के पूछने पर जो उसने बताया उसे सुनकर सब हैरान रह गए। बच्चे ने बताया कि मौलाना, उसके भतीजे ने बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्चे ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है। 2 महीने से उसके साथ ऐसा ही किया जा रहा है। पीड़ित बच्चे ने बताया कि मौलाना और भतीजे दोनों ने कुकर्म किया है।
Bulandshahr News पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित बच्चे को चिकित्सालय परीक्षण के लिए भेजकर मासूम बच्चे के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सभी को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी भी बुलंदशहर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पीड़ित के परिजन मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की कार्रवाई कर रही है, जांच पड़ताल चल रही है।Bulandshahr News