Bulandshahr News: शहीद भगत सिंह की मूर्ति के साथ अभद्रता, पुलिस ने शोहदों को सिखाया सबक
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:35 AM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में वीर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की मूर्ति के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें भगत सिंह की मूर्ति के साथ असामाजिक तत्वों ने अभद्रता की। अब पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है।
सरदार भगत सिंह की मूर्ति के साथ अभद्रता
बुलंदशहर में बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिख रहा था कि बुलंदशहर में काला आम चौराहे पर लगी सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर एक लड़का खड़ा हुआ है। यह लड़का मूर्ति से छेड़छाड़ कर रहा है और अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहा है। यह वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अराजक तत्व सरदार भगत सिंह की मूर्ति के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने तहरीर देकर पुलिस में मामले की कार्रवाई करने का अनुरोध किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा था। आजादी के वीर सपूत के साथ युवा पीढ़ी जिस तरीके का व्यवहार कर रही थी यह शर्मनाक घटना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही थी। शिकायत के बाद बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
Bulandshahr News:
पुलिस ने की कार्यवाही
शहीद भगत सिंह की मूर्ति के साथ अभद्रता करने वाले इन असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रहा था कि यह किस तरीके से लोग मूर्ति के साथ अभद्रता कर रहे हैं, गंदे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहीद सरदार भगत सिंह हमारे वीर क्रांतिकारी में से एक हैं जिनका नाम याद आते ही हृदय गौरव से भर उठता है। आज की युवा पीढ़ी को सरदार भगत सिंह के बारे में पढ़ना और जानना चाहिए ताकि उनके मन में भी भगत सिंह के लिए सम्मान जाग उठे। हमारी आजादी के वीर सपूतों को सम्मान ना देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। Bulandshahr Newsग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।