Bulandshahr News: रोडवेज बस से 40 लाख के गहने ले उड़ा सहयात्री!
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
09 Sep 2023 10:00 PM
Bulandshahr News: बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बस से 40 लख रुपए के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में नए बस अड्डे पर यह 40 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
40 लाख के गहने चोरी
Bulandshahr News
दरअसल घटना बुलंदशहर के नगर कोतवाली के नए बस अड्डे पर हुई। यहां पर आगरा के गल्ला मंडी निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आगरा के एक सर्राफा व्यापारी के यहां नौकरी करता है। सर्राफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल का सोने चांदी का ट्रेडिंग का बिजनेस है। घटना 7 सितंबर की है जब वह आगरा से रोडवेज बस से मेरठ के लिए निकला था। इस दौरान अपने साथ में लगभग 40 किलोग्राम चांदी और 200 ग्राम सोने के गहने लेकर निकला था जो वह मेरठ लेकर जा रहा था। जब रोडवेज बस बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में नए बस अड्डे पर पहुंची, यहां पर जलपान के लिए बस रुकी। इस दौरान युवक लघु शंका के लिए बस से उतर गया उसने अपना बैग पास वाली सीट पर बैठे एक यात्री को दे दिया और अपने बैग की सुरक्षा हेतु कहते हुए जल्द लौटने की बात कही लेकिन जब पीड़ित वापस आया तो देखा कि बैग वहां था ही नहीं।
शक के घेरे में कर्मचारी
Bulandshahr News
जब बैग गायब होने पर अफरा तफरी मची, पूछताछ की तो पता चला कि अज्ञात यात्री बैग को लेकर फरार हो गया है। तुरंत कर्मचारी ने मलिक को खबर कर बताया कि उसके साथ इस तरह की वारदात हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है हालांकि नौकर भी शक के घेरे में है कि वह इतना कीमती सामान बस में छोड़कर नीचे लघु शंका करने कैसे चला गया। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।