Bulandshahr News: लड़की के अपहरण के आरोपी युवक की फंदे पर लटकी मिली लाश,गाजियाबाद नौकरी जॉइन करने निकला था
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:26 PM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक नौकरी पर जाने की बात कह कर अपने घर से निकला था लेकिन कुछ दिन बाद उसका शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। युवक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को खबर दी गई। पता चला के युवक पर एक युवती के अपहरण का भी आरोप लगा है। युवक का शव फंदे पर लटका मिला होने के बाद परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
नौकरी पर जाने का कहकर निकला था युवक
मामला बुलंदशहर के नर्सेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर का है। यहां पर एक युवक घर से यह कहकर निकला था कि वह गाजियाबाद में नौकरी करने जा रहा है। परिजनों के मुताबिक युवक 17 जुलाई को घर से निकला था। 20 जुलाई को युवक के घर पर पुलिस पहुंची और बताया कि युवक पर एक युवती के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। गांव यूनिसपुर के निवासी पिता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया था कि उनका पुत्र 17 जुलाई को घर से निकला लेकिन नौकरी की जगह नहीं पहुंचा।
Bulandshahr News
युवक पर युवती के अपहरण का था आरोप अब फंदे पर लटका मिला शव
3 दिन तक युवक से कोई संपर्क नहीं हो पाया लेकिन 20 जुलाई को पुलिस घर आई और कहा कि डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का उनके बेटे ने अपहरण कर लिया है। परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई तो उन्होंने अपने बेटे की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के मुताबिक इसके बाद मृतक के बड़े भाई के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली एक महिला थी। उसने बताया कि उनका भाई उसके पास है। महिला ने खुद को कथित अपहृत युवती की बहन बताया। युवक के परिजनों ने कॉल करने वाली महिला से गुहार लगाते हुए कहा कि वह दोनों को पुलिस को सौंप दें।
फंदे पर लटका मिला शव
Bulandshahr News
परिजन अपने घर के चिराग का इंतजार कर रहे थे तभी अगले दिन फोन आया कि ललित का शव फंदे पर लटका हुआ है। परिजनों को जैसे ही जानकारी मिली तो दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।