Bulandshahr News: कर्ज में डूबे प्रॉपर्टी डीलर ने खुद ही रची थी लूट की साजिश,पुलिस को दे रहा था चकमा
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:50 PM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में दिनदहाड़े हुई 14 लाख की लूट की घटना के बाद से लोग हैरान रह गए थे। दिन के उजाले में बदमाशों ने 14 लख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पर घटना का खुलासा करने के लिए दबाव था। पुलिस ने चार टीम घटना के खुलासे के लिए बनाई थी। अब 24 घंटे में ही घटना का खुलासा कर दिया गया है। पूछताछ के बाद पूरी वारदात का खुलासा हो गया।
14 लाख की लूट की घटना का हुआ खुलासा
दरअसल मामला बुलंदशहर के ककोड़ का है। यहां पर बीते दिन एक प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि चार नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। युवक 14 लाख रुपए लेकर जा रहा था क्योंकि उसके मैरिज होम का निर्माण कार्य चल रहा है। बदमाशों ने 14 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट की और वहां से फरार हो गए। थाना ककोड़ और चोला पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए चार टीम बना दी गई थी।
Bulandshahr News:
पूछ ताछ में पुलिस को हुआ शक
इमरान की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले के खुलासे के लिए जब प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ की गई तो पुलिस को उस पर शक हुआ। दरअसल उसके बयानों में विरोधाभास था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। दरअसल पता चला कि इमरान ने खुद ही अपने साथ लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस की जांच में 14 लाख की लूट का मामला पूरी तरीके से फर्जी निकला। इमरान ने खुद ही तमंचे से गोली चलाई थी और 112 पर पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने तकनीकी पहलुओं का इस्तेमाल कर 24 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। वादी को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
Bulandshahr News:
पुलिस ने बताई असली कहानी
पुलिस की पूछताछ के बाद सामने आया कि गांव निवासी इमरान कर्ज में डूबा हुआ था। इसी कारण उसने फर्जी लूट की घटना की मनगढ़ंत कहानी बनाई। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि पहले भी इमरान परिवार समेत आत्महत्या की योजना बना चुका है। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए वादी को गिरफ्तार कर लिया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।