Bulandshahr News : पहले पत्नी की हत्या की, फिर साली से शादी, अब तीसरी दुल्हन लाया
First killed wife, then married sister-in-law, now brought third bride
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:51 AM
बुलंदशहर। एक युवक ने 5 साल में ही 3 शादियां कर डाली। पहले उसने एक महिला से शादी की। कुछ वक्त बाद पत्नी की मौत के बाद उसने साली से शादी कर ली। अब उस शख्स ने तीसरी शादी की है। व्यक्ति ने दूसरी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की। उसके बाद उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि शख्स ने पहली पत्नी की दहेज के लिए हत्या की और उसी की बहन यानि साली से शादी कर ली।
पांच साल में ले आया तीसरी पत्नी
नगर की रहने वाली एक युवती ने पुलिस शिकायत की है कि साल 2020 में उसकी शादी पहासू थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। युवक दरअसल पीड़िता की बहन का पति था। 2018 में युवक की शादी पीड़िता की बहन से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बहन की दहेज के चलते हत्या की गई थी। उस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। बाद में आरोपी ने पीड़िता को ही बहला-फुसलाकर उससे शादी कर ली। लेकिन, अब तीसरा विवाह रचा लिया है। जब आरोपी घर में तीसरी महिला को लेकर आया तो विवाद हो गया। विवाद होने पर पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
पीड़िता से की गई अभद्रता
पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद वह अपने मायके आ गई, लेकिन पति और जेठ मायके में आ गए और उससे अभद्रता करने लगे। भाभी से भी अभद्रता की गई। फिलहाल आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahrnews #thirdmarriage #bulandshahrcrime