Bulandshahr News : पहले भगवान की मूर्ती तोड़ी गई अब प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई चोरी
Bulandshahr News: First the idol of God was broken, now the ancient Hanuman temple was stolen
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:04 AM
Bulandshahr News : कुछ दिन पहले बुलंदशहर के बराल गांव में कई मंदिरों की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। अब भगवान के घर हमले के बाद भगवान के घर में चोरी की खबर सामने आ रही है। दरअसल खुर्जा के पहासू थाना क्षेत्र के गांव में हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने हमला बोल दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Bulandshahr News :
प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई चोरी
मामला बुलंदशहर खुर्जा के पहासू थाना क्षेत्र के गांव पढ़ा का है। पढ़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर को जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पाया के मंदिर का ताला टूटा हुआ है। अंदर का सामान बिखरा हुआ है। तुरंत ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को खबर की और मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। मंदिर में चोरी होने की बात सामने आई। गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर के कई कीमती सामान को चोरी कर लिया। नगदी, इनवर्टर, बैटरी और जो भी सामान चोरों को मिला उसे उठा ले गए। पहासू थाना क्षेत्र के गांव स्थित हनुमान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु रोज पूजा अर्चना के लिए आते हैं। प्राचीन मंदिर की मान्यता होने के कारण इस मंदिर को खूब दान भी दिया जाता है। जब ग्रामीणों को चोरी की सूचना मिली तो तुरंत अरनिया थाना क्षेत्र की पुलिस को खबर की गई। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।
बराल गांव में तोड़ी गई थी मूर्तियां
कुछ दिन पहले बुलंदशहर के गांव बराल में कई मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना चुका है। पुलिस ने दो दिन पहले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। सामने आया था हरीश, शिवम, केशव और अजय ने मंदिर में नई मूर्तियां लगाने की मांग को ना माने जाने पर शराब के नशे में मूर्तियों को तोड़ दिया था। पुलिस ने अब सभी को गिरफ्तार कर लिया है।