Bulandshahr News: जिस पर किया भरोसा उसने ही कर दिया कत्ल, दोस्त ने दिया दगा
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Sep 2023 10:31 PM
Bulandshahr News: दुनिया में सबसे अच्छे रिश्तों में माने जाने वाला रिश्ता होता है दोस्ती का रिश्ता लेकिन बुलंदशहर से ऐसी घटना सामने आई है जिसने इस दोस्ती के रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल बुलंदशहर में एक दोस्त ही दूसरे दोस्त का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी दोस्त समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या का हुआ खुलासा,1 लाख रुपए के लिए की हत्या
दरअसल सलेमपुर पुलिस को रजवाहे में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सागर के रूप में हुई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। अब मामले का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सामने आया है कि सागर का दोस्त अनुज, सागर को लेकर बुलंदशहर आया था। यहां बुलंदशहर के सलेमपुर क्षेत्र में सागर की हत्या कर दी गई। पुलिस पूछताछ में अनुज ने बताया कि 1 लाख रुपए के लिए अनुज ने सागर की हत्या की है। पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो अनुज ने बताया कि सागर से रंजिश रखने वाले गुट ने उसे एक एक लाख रुपए दिए थे जिस कारण उसने सागर की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
दोस्त ही निकला हत्यारा
Bulandshahr News
पुलिस ने दोस्त की हत्या में शामिल उसके विश्वसनीय दोस्त और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला समेत तीन युवक कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दोस्त द्वारा दूसरे दोस्त का पैसे के खातिर हत्या करने का मामला सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। जिस दोस्त पर दूसरे दोस्त ने भरोसा जताया उसने ही उसकी जिंदगी खत्म कर दी वह भी चंद रूपयों के लिए।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।