Bulandshahr News: बुलंदशहर में ज़मीन विवाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
16 Sep 2023 08:00 PM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में ज़मीन विवाद में दिनदहाड़े गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। अनूप शहर में पुराने विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है और युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
ज़मीन विवाद में दिनदहाड़े चली गोलियां
Bulandshahr News
मामला बुलंदशहर के अनूपशहर कस्बे का है। यहां सुबह 10 बजे के करीब एक शख्स पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अनूपशहर कस्बे के रहने वाले आकाश सैनी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद गोली आकाश की टांग में लगी है। आपसी विवाद का झगड़ा बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सामने आ रहा है की जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। गोली लाग्ने के बाद आसपास के लोगों ने आकाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक को लगी गोली ,अस्पताल में हो रहा इलाज
अनूपशहर निवासी आकाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। आकाश को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने पीड़ित को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुए गोलीकांड की सूचना मिलते ही तुरंत भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लगातार प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सामने आ रहा है कि दोनों पक्षों में जमीनों का विवाद था जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।Bulandshahr News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।